रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद टोटहवा गांव में शनिवार की सुबह घर के समाने मड़ई में किशोर का गमछा से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते गांव के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद टोटहवा गांव निवासी 17 वर्षीय अभिनव यादव पुत्र सुरेंद्र यादव इस साल 12वीं की परीक्षा पास किया था। शुक्रवार की रात में घर के समाने मड़ई में सो रहा था। शनिवार की सुबह उसकी मैना देवी जानवरो की नाद पर बांध रही थी। इस दौरान वह मड़ई में गई तो बेटा का गमछा के सहारे शव लटक रहा था।बेटा को लटकता देख मां के होश उड़ गए। घटना के बाद मां दहाड़े मार कर रोने लगी। इसके बाद आस-पास के लोगो सहित गांव के लोग आ गए। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।