आज़मगढ़। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा विधायक अखिलेश यादव ने हुजूर हाफिज-ए-मिल्लत के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन और शांति के लिए मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हुजूर हाफिज-ए-मिल्लत एक धार्मिक धर्म गुरु के साथ-साथ समाज में मिसाल कायम करने वाले सूफी संत थे। इन्होंने ने पूरे विश्व को शिक्षा की दिशाएं दी।

उन्होंने कहा कि बंदूक के बल पर सरकार ने उप चुनाव जीता लेकिन, जनता हमारे साथ है। यह जनता का नहीं लूट का परिणाम है। भाजपा सरकार में लोगों में भय व्याप्त है। प्रदेश के कई स्थानों पर हालात ठीक नहीं है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सवाल पर कहा कि यह देश बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर के संविधान से चलने वाला है शास्त्री जी से नहीं। 

यह सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। कोई भी सरकार के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। इसके बाद वो कस्बे के सपा नेता सुनील कुमार वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे के विवाह में शामिल हुए।