रिपोर्ट___आशीष कुमार निषाद 

अतरौलिया क्षेत्र के मदियापार मोड़ (पूरब), ममता मेडिकल हाल के निकट स्थित ‘पूर्वी मोबाइल सेंटर’ एवं एसेसरीज शॉप का भव्य उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक चन्द्रकेश यादव ‘गोरे’ व उनके परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यह मोबाइल सेंटर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम है। अब स्थानीय लोगों को आधुनिक मोबाइल फोन और तकनीकी सुविधाओं के लिए लखनऊ, वाराणसी या आजमगढ़ जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां किफायती से लेकर प्रीमियम रेंज तक के मोबाइल फोन उचित दामों पर उपलब्ध होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतिष्ठान में मोबाइल एसेसरीज के साथ-साथ स्कूली बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टिफिन, बोतल व अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। चन्द्रकेश यादव ‘गोरे’ का परिवार शिक्षा के क्षेत्र में देश-विदेश तक अपनी सेवाएं दे रहा है, और अब व्यापार के क्षेत्र में इस नई पहल से अतरौलिया व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे दूर-दराज के बाजारों पर निर्भरता कम होगी और लोगों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण सामान सुलभ हो सकेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, राधेश्याम यादव, चंद्रजीत यादव, कमला यादव, श्यामधर चौबे, देवानंद यादव, विनोद यादव, रामचेत यादव, घनानंद गिरी, जनार्दन, महेंद्र यादव ‘पप्पू’, प्रमोद निषाद, ब्रजराज यादव, आकाश, हरेंद्र प्रजापति, संजय यादव (महा प्रधान), हरिराम बागी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।