Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ। जिले के जहानागंुज थाने की पुलिस ने दहेज हत्या में पति व देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 20 अप्रैल को वादी मुकदमा लालजीत पुत्र महावल निवासी ग्राम सलारपुर थाना जहानागंज द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि मेरी भतीजी की शादी किशन पुत्र बाबुलाल ग्राम कादी का पुरा मसउदपुर थाना जहानागंज के साथ लगभग 01 साल पहले हुई थी। जिसे दिनांक 31 मार्च 2024 को बिटिया पैदा हुई । बेटी पैदा होने के कारण वादी की भतीजी विनिता को उसके पति किशन व देवर मन्नू प्रताड़ित करते थे । जिससे वादी की भतीजी प्रताड़ित होकर दिनांक 18.4.24 को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके सम्बन्ध मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई। सोमवार को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्तो किशन पुत्र बाबूलाल और मन्नू पुत्र बाबूलाल समस्त निवासी कादी के पुरा मसउदपुर थाना जहानागंज को मन्दे बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।