आजमगढ़।  समाजवादी पार्टी ने आज शहर के सरफुद्दीन स्थित केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर जम का निशाना साधा है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जनता 10 वर्षों से भाजपा की सरकार से काफी निराश हैं। भाजपा ने झूठे वादे किए हैं,  जिससे जनता परेशान हुई है। उन्होंने कहा कि  परीक्षाएं लगातार निरस्त की जा रही हैं । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में 60 लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया गया लेकिन युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने आरोपियों के घर बुलडोजर नहीं चला।

जिस कारण नौजवान और किसान साथ-साथ समाज का सभी वर्ग परेशान है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को छोड़ दिया जाए तो सभी लोग बदलाव चाहते हैं जो बड़े उद्योगपति भाजपा को चंदा नहीं दे रहे हैं। उनके प्रतिष्ठानों पर छापे मरवाए जा रहे हैं, जिसके बाद उनसे चंदे लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि
प्रदेश में जब समाजवादी की सरकार थी तो अखिलेश यादव ने आठ लाख युवाओं को रोजगार दिया था। इसके साथ ही बेरोजगारों को बेरोजगारी  भत्ता भी दिया था।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल होना है। छठवें चरण आजमगढ़ तक आते-आते आंधी में तब्दील हो जाएगा।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ईवीएम से मतदान कराने में धांधली की जाती है। ईवीएम से आमजन का भी विश्वास उठ चुका है। सपा भी ईवीएम से चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। पार्टी बहुत पहले से मुद्दा उठा चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं का मानना है कि ईवीएम के जरिए भाजपा के लोग बेइमानी करते हैं।