आजमगढ़। बहू अपनी सास को इलाज कराने के बहाने घर से वाराणसी ले गई, लेकिन वहां उसके खाते से ₹16,000 निकालने के बाद अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा निवासी 86 वर्षीय रामपत मौर्या ने बताया कि उनकी शादी गुलछटी से हुई थी और दोनों के दो पुत्र हैं—राममिलन और वीरेंद्र। रामपत ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व उनके पुत्र राममिलन ने अपनी मां गुलछटी की कोर्ट मैरिज एक अन्य व्यक्ति से करवा दी थी, जिसके बाद वह उसी के साथ रहने लगीं। तब से उनका आपसी संबंध समाप्त हो गया था।
रामपत के अनुसार, चार अक्टूबर को राममिलन की पत्नी सावित्री उनके कमरे पर आई और ताला बंद कर चली गई। बाद में उसने गुलछटी देवी को इलाज के बहाने वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ₹16,000 निकालने के बाद महिला को वहीं छोड़कर भाग गई।
रामपत का कहना है कि गुलछटी से अब उनका कोई वास्ता नहीं है और उनके बेटे ने जानबूझकर उन्हें फंसाने की साजिश की है।
