आजमगढ। जिले के कप्तानगंज थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शनिवार को उप निरीक्षक काशी नाथ यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति बडसरा आइमा पुलिया के पास अवैध व तमन्चा कारतूस के साथ बैठा है। इस सूचना पर उ0नि0 काशी नाथ यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त संतोष यादव पुत्र रमेश यादव निवासी खरकौली थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को 1 देशी तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/2024 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।