आजमगढ। जिले के बरदह थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक अभिुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्त अनमोल उर्फ प्रिन्स पुत्र सलिराम ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने वादिनी के साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 118/24 धारा 323/376/452/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना शुरू हुई।

13 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक बरदह अखिलेश कुमार मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनमोल उर्फ प्रिन्स पुत्र सलिराम उर्फ सतिराम ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को नरवे नहर पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाने में कुल चार मुकदमे दर्ज है।