
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र परसहा गांव के दद्दन नगर बाजार में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानो का ताला तोड़ कर लाखो का सामान समेट का फरार हो गए। इसके साथ ही तीन अन्य दुकानो में चोरी का प्रयास असफल रहा है। लोगों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज से जांच में जुटी है।
परसहा गांव के दद्दन नगर बाजार निवासी धीरज सिंह के मकान में घर के मेन गेट चैनल का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुस गए। इसके बाद चार कमरे का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवर कीमती कपड़ा उठा ले गए। परिवार क लोगों को जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ लाख का सामान गायब है। पास में ही विजय यादव के गाहक जनसेवा केंद्र का ताला तोड़ कर चोर दुकान में घुस गए। कुछ नगदी चोरे के हाथ लगी। इसके साथ ही गोवर्धन सेठ के सर्राफा की दुकान का ताला तोड़ कर चोर 1500 रुपये नकदी उठा लगए। पास में ही राम सिंह के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ कर सीसीटीवी का कैमरा तोड़ दिया है। एक चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। इसक साथ ही चोर एक दूसरे मेडिकल स्टोर और सराफा की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिए थे, चोरी करने में असफल रहे है। पास में स्थित एक जनरल स्टोर का भी ताला तोड़ने का प्रयास किए थे। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की सीसीटीवी का फुटेज अपने साथ ले गई।