रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा रसूलपुर गांव में रविवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। विवाहित 6 माह पूर्व अपने घर से अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और विवाह कर उसके साथ ही रह रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात सीबू पत्नी लकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि मृतका करीब छह माह पहले लकी के साथ घर से चली गई थी और दोनों ने विवाह कर साथ रहना शुरू कर दिया था। वहीं घटना की जानकारी होते ही रौनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। इसके बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।