Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आज़मगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रमुख दलों के कई प्रत्याशी नामांकन करेंगे। लालगंज और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। दोनों दलों ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी भी की है।
उधर, पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया है।

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नामांकन का घमासान होगा। टिकट की घोषणा में हुए विलंब और दलों की रणनीति का इत्तफाक कुछ ऐसा बैठा है कि भाजपा व सपा एक ही दिन नामांकन करने पहुंच रही है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव नामांकन करेंगे।

वहीं लालगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलम सोनकर व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दरोगा सरोज नामांकन करेंगे। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ ही नामांकन करने जिला मुख्यालय आएंगे।

इस बीच समर्थक भी प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में शामिल होंगे। सभी दलों के रणनीतिकारों ने इस मौके को शक्ति प्रदर्शन के लिए मुफीद माना है और तैयारी भी एकदम वैसे ही की गई है। पार्टियों के इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान होने वाली गहमागहमी को सकुशल पार कराना प्रशासन के लिए भी चुनौती होगी।

दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 47 पर्चे खरीदे गए
छठे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन आजमगढ़ और जौनपुर संसदीय सोट पर एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम में पांच संसदीय सीटों के लिए कुल 47 पर्चे खरीदे गए। छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।