आजमगढ़। जिले के कुंवर सिंह उद्यान पार्क में द प्रेस क्लब आजमगढ़ द्वारा शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें अमर उजाला के पूर्व छायाकार विभाष सिन्हा के बड़े भाई डॉक्टर सुभाष सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित पत्रकारों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर सुभाष सिन्हा का जाना एक बड़ी क्षति है। सभी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
आपको बता दें कि डॉक्टर सुभाष सिन्हा का बीमारी के बाद गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों और छायाकारों में शोक की लहर दौड़ गई थी।
शोक सभा में प्रेस क्लब के सचिव रवि सिंह, अंबुज राय, सचिन श्रीवास्तव, हरिओम सिंह, राजेश यादव, मनोज गौड़, असलम, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र कुमार, राजू विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, शैलेंद्र शर्मा, रामसकल यादव, शीतला प्रसाद त्रिपाठी, अनुराग यादव, आशीष तिवारी, सबलू, रामविनय चौबे, पित्रेश्वर सीबू, प्रदीप यादव, हीरु, राहुल सिंह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
