आजमगढ़। जिले के थाना महराजगंज क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मुखबिर सूचना के आधार पर उनके घर से की गई।
बीते 15 अगस्त को थाना महराजगंज में वादी ने तहरीर दी कि उसकी विवाहित पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में अमिय कान्त दुबे उर्फ राहुल, पूजा दुबे पत्नी निधिकान्त दुबे, रुक्मिणी देवी पत्नी प्रेमशंकर दुबे और प्रेमशंकर दुबे पुत्र स्व. सुबेदार दुबे निवासीगण टीकर
पैठान, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने शुक्रवार को मुखबिर सूचना के आधार पर सभी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में कोई अनुचित वस्तु नहीं मिली।
