
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बरदह कस्बे के रहने वाले युवक की सोमवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। आस-पास के लोगों ने पत्नी और बेटी पर माने पीटने का आरोप लगा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बरदह कस्बा निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश दिल्ली रहता था। दो साल से घर पर रहता है। आस-पास के लोगों ने बताया कि ओम प्रकाश को उसकी पत्नी और बेटियों से सोमवार की रात मारपीट हो गई थी। सुबह वह घर पर मृत मिला, उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देदी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओम प्रकाश की पत्नी श्यामा देवी ने बताया कि ओमप्रकाश की दीमांगी हालत ठीक नहीं थी। उसकी हरकत से परिवार के लोग परेशान थे। ओम प्रकाश को सात बेटी हैं। बहन कमला देवी बाजार के दूसरे भाग में मकान बनवा कर रहती है। बहन ने मारने पीटने का आरोप लगाया है।