Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित देऊपुर में चोरों ने बालकनी के रास्ते निर्माणाधीन मकान में घुस गए। चोर घर में रखे करीब 3.50 लाख नकदी व लाखों के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित देऊपुर निवासी आदित्य मनु ने बताया कि उनके घर के दूसरे तल में निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही वो पिछले तीन दिनों से मकान के समान को लेने के लिए बाहर गए हुए थे। चोरी कब हुई इसकी जानकारी उन्हें घर लौटने पर हुई।
उन्होंने थाने में तहरीर दिया है। आरोप लगाया कि अज्ञात चोरों ने बालकनी के रास्ते घर में घुसकर कमरे रखी आलमारी का ताला तोड़ कर लगभग तीन लाख 50 हजार रुपये नकदी व लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी का सहारा लेकर घटना को अंजाम देने वालों की खोजबीन में जुट गई है।