रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल नोनरा गांव में रविवार को सड़क किनारे एक राजगीर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक राम सिंह चौहान, 40 वर्ष, पुत्र चरित्तर, रविवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे। दोपहर तक उन्हें अंबारी-ओरिल मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा पाया गया। परिजन उन्हें तुरंत अंबारी के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि मृतक के सीने और पैरों पर छाले और चमड़े उधड़ने के निशान थे, जबकि कपड़ों पर कोई खरोंच नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, राम सिंह शराब का आदी थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले जांच कर रही है ।
