Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

अयोध्या। सीएम योगी के हाथों दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इसी के साथ राम की पौड़ी पर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। एक साथ करीब 25 लाख दिए जगमगा उठे हैं। सरयू के दोनों ओर जुटे हजारों लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर भी उल्लास ला दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने राम मंदिर जाकर दीपक जलाया और दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान 1600 अर्चकों ने सरयू की आरती उतारी। इसके बाद सरयू के सभी 55 घाटों पर दीये जगमगा उठे।

दीपोत्सव से पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान (हेलीकाफ्टर) से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। पूरा राम दरबार रथ पर सवार हुआ तो योगी ने अपने हाथों से रथ को खींचा और रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया।

राम मंदिर निर्माण के बाद हो रही पहली दीपावली पर पूरे अयोध्या में खास रौनक है। दीपोत्सव के आठवें संस्करण के लिए रामनगरी कई दिनों से सज धज रही थी। बुधवार की सुबह से ही पूरा अयोध्या उत्सव सारिका के माहौल जैसा दिखाई देने लगा। एक तरफ झांकियों ने मन मोहा तो दूसरी तरफ सड़कों पर जश्न मनाते राम भक्त दिखाई देते रहे।

दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए मंगलवार को ही कंसल्टेंट निश्चल बरोट के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने दीपों की गणना देर रात तक पूरी कर ली थी। दीपोत्सव के बाद राम की पैड़ी पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। इनमें लेजर शो इमेज प्रोटेक्शन शो खास आकर्षण है।