Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। ”नेताजी” को सेल्यूट करने वाले सब इंस्पेक्टर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को एसपी ने संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।

उक्त सब इंस्पेक्टर पवई थाने पर तैनात था जो पवई के सरायपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिलने आए गगन यादव को गाड़ी से उतरते ही सेल्यूट किया। इसके बाद उससे हाथ मिलाया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पवई थाना क्षेत्र के सरायपुर गांव में कुछ दिन पूर्व हत्या हो गई थी।

गगन यादव को सेल्यूट करता सब इंस्पेक्टर

पीड़ित परिवार से मिलने के लिएसपा नेता व अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाने वाले गगन यादव आए हुए थे। सुरक्षा-व्यवस्था को कायम रखने के लिए पवई थाना प्रभारी ने सब इंस्पेक्टर गोपाल माैर्य व दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सब इंस्पेक्टर द्वारा गगन यादव को सेल्यूट किया गया जो उनके कर्तव्य और प्रोटोकॉल के नियम के अनुरूप नहीं है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से सब इंस्पेक्टर गोपाल मौर्य को निलंबित किया गया। उनके विरुद्ध जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।