आज़मगढ़। पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अहरौला क्षेत्र में बीते नौ सितंबर को वादी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि विपक्षी कमलेश राजभर पुत्र नरेश राजभर ने उसकी चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर भगाया। उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई।   मंगलवार को उप निरीक्षक उदय शंकर तिवारी और टीम ने कमलेश राजभर को मंगारीपुर नहर पुलिया सड़क किनारे से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय में किया गया।

वहीं थाना मुबारकपुर क्षेत्र में बीते 11 सितंबर को वादी ने सूचना दी कि उसकी पुत्री 10 सितंबर को सुबह 4 बजे कहीं चली गई, जिसमें सोनम पत्नी विजय, माधुरी पत्नी रामाश्रय और पंकज पुत्र अज्ञात ने मिलकर भगाया। जांच में अभियुक्त रतन कुमार पुत्र सत्यवीर  का नाम सामने आया। मंगलवार को उप निरीक्षक सतीश कुमार और टीम ने रतन कुमार को अशरफिया यूनिवर्सिटी के सामने से हिरासत में लिया और चालान न्यायालय में किया गया।