Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

लखनऊ। बहुचर्चित कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ धुआं भी दिखाई पड़ा। करण, सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दलबल के साथ नामांकन किया था। शनिवार को विश्नोहरपुर से सुबह काफिला निकला और जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा। काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर (रगड़गंज) बाजार का इलाका गोलियों से गूंज उठा।

इस दौरान सैकड़ों समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना रहा। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं पार्टी प्रत्याशी के फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकायदा इसका वीडियो भी अपलोड किया गया। जिसमें नवाबगंज पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह वीडियो बनाने वाले समर्थक को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई।

वही अब बताया जा रहा है कि रगड़गंज बाजार में सिलसिलेवार फायरिंग सरीखे पटाखे दागे गये। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज से प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें हथियार से फायरिंग न करके पटाखों की बात सामने आई है। भीड़-भाड़ में पटाखे फोड़ना भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) और पुलिस के उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।