रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । चोरी के दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा  करते हुए सरायमीर और फूलपुर थानों की पुलिस ने छापेमारी कर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं में नकदी और बकरियों की चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी के सामान को भी बरामद किया है।

पहला मामला सरायमीर थाना क्षेत्र  का है , जंहा बीते 24 जुलाई  को सरायमीर कस्बे के स्टेट बैंक के पास किराये के मकान में चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित मोहम्मद कलीम पुत्र युसुफ अली निवासी अहेर, थाना तिरवा जनपद कन्नौज, अपने भाई यूनिस अली के साथ फेरी करने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये (30,000 रुपये कलीम व 15,000 रुपये यूनिस) चोरी कर लिए। यह रकम दोनों भाइयों ने फेरी का काम करके जुटाई थी।
वापस लौटने पर भाइयों ने देखा कि कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। इस पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने सोमवार को अभियुक्त एहतेशाम उर्फ सोनू पुत्र अब्बल निवासी चकिया इब्राहिमपुर, थाना सरायमीर को पकड़ लिया। आरोपी को पेड़रा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है जंहा बीते  4 अगस्त   की रात फूलपुर थाना क्षेत्र के मुडियार गांव में चोरी की घटना घटी। वादी अमरनाथ राजभर पुत्र छट्ठू राजभर ने बताया कि उनके गांव का युवक वुझारत पुत्र अभयराज रात में घर आया और उनकी बच्ची से पूछताछ कर लौट गया। उसी रात दरवाजे से उनकी चार बकरियां चोरी हो गईं। मामले की जांच में वुझारत का नाम सामने आया।
विवेचना आगे बढ़ने पर अभियुक्त शाहबान पुत्र स्व. शाहिद निवासी ग्राम तोवां, थाना निजामाबाद का भी नाम प्रकाश में आया और तीन चोरी की बकरियां बरामद की गईं। सोमवार को पुलिस टीम ने दुर्वाषा रोड से मुडियार गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर छापेमारी कर वुझारत और शाहबान को चोरी की तीन बकरियों के साथ पकड़ लिया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया