आजमगढ़। जिले थाना अहरौला व गम्भीरपुर में पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना अहरौला में 21-22 अगस्त को विजय राजभर ने वादी की किशोरी को बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करते हुए आरोपी को बुधवार को बरसातीगंज समसाबाद से गिरफ्तार किया। अभियुक्त विजय राजभर को पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वहीं थाना गम्भीरपुर में 31 मार्च को आशीष सरोज ने अपने सहयोगियों आदित्य विश्वकर्मा व रोहित सरोज के साथ मिलकर वादी की 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि आशीष सरोज को बुधवार को ग्राम पकड़ी खुर्द (टिकरी) देवगांव से गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
