आजमगढ़।जिले के  नगर पंचायत जीयनपुर के वार्ड नौसहरा में दलित युवक दुर्गेश कुमार की निर्मम हत्या के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल उनके घर पहुंचा और परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में दुर्गेश कुमार के घर पहुँचा। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की और परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यह घटना समाज के लिए अत्यंत दुखद बताई गई।
प्रतिनिधि मंडल में सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक नफीस अहमद, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज, डॉ. एच एन सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दुर्ग विजय राम, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, पुरुषोत्तम यादव, रणजीत राजभर, उधम सिंह राठौर, पूर्व प्रमुख सुशील आनंद, मोहम्मद कौसर, अंगद यादव, सोहराब अहमद आदि शामिल रहे।