आजमगढ़। जिले में पुलिस ने दो अलग‑अलग मामलों में किशोरियों से छेड़खानी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। थाना मेंहनगर और थाना महराजगंज पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया।
पहला मामला थाना मेंहनगर का है जंहा बीते
बुधवार को थाना मेंहनगर में एक महिला ने लिखित तहरीर दी कि 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह अपने बच्चों को छोड़कर बहन के ससुर की बरसी में ग्राम बंरवा सागर गई थी। शाम करीब 7 बजे घर लौटने पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री रोते हुए बताई कि अमरजीत पुत्र बुद्धिराम निवासी चंद्रभानपुर ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत के आधार पर थाना मेंहनगर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। । इसके बाद बुधवार को उ0नि0 आदिल खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अमरजीत को जाफरपुर बाजार से सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
वही कोतवाली महराजगंज में बीते 5 सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अजय निषाद पुत्र रामचन्द्र निषाद निवासी परशुरामपुर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा की जा रही थी। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अजय निषाद को नया चौक कस्बा महराजगंज से सुबह गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में चालान किया।
