रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। नाबालिग से छेड़खानी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
वादी ने कोतवाली आज़मगढ़ ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री बुधवार को अपनी सहेली को छोड़ने बाहर गई थी। वापस लौटते समय फैज पुत्र हैदर अली निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी बदरका, आज़मगढ़ और उसके तीन अन्य साथियों ने रास्ते में पीछा करते हुए युवती से छेड़खानी और अभद्र हरकतें कीं। आरोप है कि बाद में फैज ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से मोबाइल नंबर मांगते हुए बातचीत के लिए दबाव बनाया, जिससे वह भयभीत हो गई। इस मामले में थाना कोतवाली पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
गुरुवार को चौकी प्रभारी बलरामपुर उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित अभियुक्त फैज पुत्र हैदर अली ( 19 वर्ष), निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, थाना कोतवाली और सौरभ यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव (18 वर्ष), निवासी नौवरार हरखपुरा जदीद किता-2, थाना महराजगंज, जनपद आज़मगढ़ को रोजवेज बस स्टेशन, आज़मगढ़ से सुबह गिरफ्तार किया।
