लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। 11 मार्च आज नामांकन का आखिरी दिन है। एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी के सात प्रत्याशी समेत एनडीए के अन्य प्रत्याशी ने भी आज नामांकन पत्र भरे। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। बीजेपी के प्रत्याशियों के साथ सीएम योगी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित सरकार के अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं। साथ ही सहयोगी दल के प्रत्याशियों ने भी नामंकन भरे।

 

विधान परिषद चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा ने प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विच्छेलाल राजभर को उम्मीदवार बनाया है।
सपा की ओर से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सपा ने बलराम यादव, गुड्डू जमाली और किरण पाल कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में विधान परिषद चुनाव होना तय हो गया है।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

अपना दल एस से आशीष पटेल, रालोद से योगेश चौधरी और सुभासपा से विच्छेलाल राजभर ने नामांकन दाखिल किया।
सुभासपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता को मौका दिया है। बिच्छेलाल राजभर सुभासपा की स्थापना से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। बिच्छेलाल को पार्टी ने जुलाई 2022 में पूर्वांचल मुख्य कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 14 मार्च हैं। 13 विधान परिषद सीटों पर 21 मार्च को वोटिंग होनी है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।