रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर पुलिस तमंचा और कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

शनिवार  को उ0नि0 नीरज गौड़ अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मौजूद थे। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे बस्ती नहर पुलिया के दाहिने छोर के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान राजन विश्वकर्मा पुत्र लालमनी, निवासी सूफिगंज थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा  तथा एक जिन्दा कारतूस  बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सरायमीर पर  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय  भेज दिया