आज़मगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों को मौत हो गई। घायलों का वाराणसी में उपचार चल रहा था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पराठे नई कोट गांव निवासी 26 वर्षीय लालू बुधवार की शाम बाजार जा रहे थे। इस दौरान गांव में ननिहाल में रह रहा 24 वर्षीय सुजीत यादव कपड़ा की दुकान से घर लौट रहा था। देवगांव कोतवाली के निहोरगंज के पास पहुंचते ही दोनों की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर दोनों को रेफर कर दिया।

वारणसी में उपचार के दौरान लालू की मौत हो गई। सुजीत का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुजीत एक कपड़ा की दुकान पर काम करता था। ननिहाल में नेवासा पर नई कोट गांव निवासी अलगू यादव के घर रहता था। उधर, नगर पंचायत कटघर लालगंज निवासी 47 वर्षीय श्याम कन्हैया यादव पांच मई को बाइक से घर जा रहे थे। कार से टक्कर लगने से घायल हो गए थे। वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पत्नी वंदना, बेटी साक्षी व बेटे अनुज का रो-रो कर बुरा हाल है।