रिपोर्ट: अरुण यादव


आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाने को पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नीबी बुजुर्ग मोड से  गिरफ्तार किया है।

बीते 5 सितंबर 2024 को थाना मुबारकपुर पर वादी मुकदमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा स्वयं की नाबालिग पुत्री के घर से बिना किसी को बताये कही चले जाने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर  अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।  विवेचना के दौरान धारा 64/87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी एवं अभियुक्त बेचू गोड़ पुत्र जगदीश लाल गोड़ निवासी 86, बक्सीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर का नाम प्रकाश मे आया ।
रविवार को उ0नि0 गिरीश कुमार शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बेचू गोड़ पुत्र जगदीश लाल गोड़ निवासी 86, बक्सीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर को नीबी बुजुर्ग मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।