आजमगढ़ । 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रम एवं सेवायोजन/प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग/नोडल अधिकारी जीएस नवीन कुमार एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की उपस्थिति में ऐतिहासिक एवं पौराणिक तमसा एवं सिलनी नदी के संगम तट पर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम के प्रांगण में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भगवान धनवंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा मंत्री, नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षकों एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित योग प्रतिभागियों को विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास कराया गया।
प्रभारी मंत्री ने उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जन सामान्य को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा पिछले कुछ वर्ष से हम लोग देख रहे है, चाहे जल हो, चाहे नभ हो, चाहे थल हो या कोई भी क्षेत्र हो, पूरी दुनिया आज भारत के पीछे खड़ी दिखाई देती है।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत की इस महान परंपरा एवं विरासत को जिस तरह से परम्परा आगे बढ़ाया है, वह अद्भुत है। हम सब लोग कहा करते हैं कि हम विश्व गुरू हैं, आप योग की दृष्टि से विचार करें, तो आज प्रधानमंत्री जी ने जबसे योग को लेकर एक अभियान चलाया, जिस तरह से विश्व स्तर पर इसको मान्यता दी गयी, आज दुनिया का कोई भी कोना बाकी नही होगा, जहां योग न हो रहा हो। उन्होने कहा कि हमारी यह परम्परा है, हमारी विरासत है, और देश के अन्दर भी जो माहौल बन रहा है और जिन लोगों ने प्रधानमंत्री जी के नारे को अंगीकार करके और भारत की विशाल परम्परा को आगे बढ़ाने मे जो लोग सहयोग कर रहे हैं, उन सभी लोगों का प्रभारी मंत्री जी ने अभिनन्दन किया। उन्होने कहा कि आज जिस तरह से लोगों के अन्दर तमाम रोग बढ़ रहे हैं, हमें आने वाली पीढ़ियों को विशेष तौर पर युवाओं को योग को अपने दैनिक जीवन में उतरना चाहिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि चन्द्रमा ऋषि आश्रम एवं इस तरह के जितने भी ऐतिहासिक पौराणिक एवं धार्मिक तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल जनपद में हैं, इसके लिए पर्यटन मंत्री एवं प्रमुख सचिव पर्यटन से बात कर उन सबको और विकसित करने के लिए प्रयास किया जायेगा।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में आज योग का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में, जनपद में मप्रभारी मंत्री जी एवं नोडल अधिकारी तथा सचिव सिंचाई की उपस्थिति में योग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जनपद स्तर का योग कार्यक्रम आज महर्षि चन्द्रमा ऋषि आश्रम में आयोजित किया है। उन्होने कहा कि महर्षि पतंजलि को योग का जनक कहा जाता है। जनपद में महर्षि चन्द्रमा ऋषि, दुर्वासा ऋषि एवं दत्तात्रेय आश्रम है, यह जो टौंस नदी है, इसके किनारे प्राचीन काल में ये तीनों महर्षि तपस्या करते थे, योग करते थे। उन्होने कहा कि योग दिवस मनाने का उचित स्थान यही होना चाहिए, इसलिए हमने पिछले दो महिनों में जितनी भी गन्दगी थी, उसको विकास विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर साफ-सफाई करायी गयी उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के सहयोग से टोंस नदी को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया कि केवल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन ही नही, बल्कि हर दिन योग करें। उन्होने कहा कि आज जनपद स्तर के साथ ही तहसील स्तरीय ब्लाक स्तरीय एवं हर ग्राम स्तर पर योग दिवस मनाया गया। उन्होने कहा कि यह प्रक्रिया सतत बनी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील किया कि करें योग रहें, निरोग।
योग दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला विकास अधिकारी शसंजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में आम जनमानस ने योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
