रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के सिधारी व कप्तानगंज में हुए सड़क हादसे में युवक समेत दो लोंगो की मौत हो गई। पुलिस ने दोंनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहली दुर्घटना सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी आमिर अंसारी (55) सोमवार की रात 9.30 बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी जमालपुर रोड पर एक बाइक की टक्कर से घायल हो गए।

वहीघटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी बालचंद यादव (27) सात बजे बाजार से बाइक लेकर लौट रहे थे, तभी कोहिनहा बाजार के पास बाइक से टकरा कर घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।