आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मंदुरी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। कंधरापुर थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि आरोपी चंद्रभान राम (58) कंधरापुर थाना क्षेत्र के खजुहिया गांव का निवासी है। नौ जुलाई को कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था कि आठ जुलाई की दोपहर में किशोरी खेत की ओर जा रही थी। तभी चंद्रभान ने उससे दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।