रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के मंगई नदी के किनारे बने कूड़ा घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं। वही लोगो ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के मंगई नदी के किनारे बने कूड़ाघर के पास शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवके का शव लटकता देखा। देखते ही देखते यह खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक युवक की पहचान मेंहनगर थाना के सिंहपुर गांव निवासी योगेश राम 25 वर्ष के रूप में हुई। योगेश सिंहपुर बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। घटना की  सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुची और घटना की जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे व पैर जमीन से सटा हुआ था। इसको देखते हुए लोगों ने इससे हत्या की आशंका व्यक्त की है।