रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के  मेंहनगर-बिंद्राबाजार मार्ग पर स्थित मंगरावाँ रायपुर गांव के पास रविवार को अपराह्न अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मौके पर पहुची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के  मेंहनगर-बिंद्राबाजार मार्ग पर स्थित मंगरावाँ रायपुर गांव के पास जाफरपुर से बिंद्रा बाजार की ओर एक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो आचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद खेतों में रोपाई कर रहे ग्रामीण व राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवारों को बाहर निकाला। जिसमे दो युवकों गोविंदा यादव निवासी जहानपुर और मुनीब यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी कुट्टू परशुरामपुर की मौके  पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों  बबलू व संतोष को गंभीर अवस्था मे  स्वास्थ केन्द्र मोहम्मद पुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।