रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाजायज गांजा की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से कुल 03 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अंजाम दिया।
जहानगंज थाने के उपनिरीक्षक आदित्य कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ बजहा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान देर रात सठियाँव की ओर से आ रहे एक बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा छिपा पाया गया, जिसका वजन 3.9 किलो निकला।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश भारती, पुत्र स्वर्गीय श्यामू उर्फ शामू, निवासी कस्बा सराय, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़और धर्मेन्द्र कुमार, पुत्र बिन्दू, निवासी नूरपुर बुतात रोडवेज, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जहानागंज पर मु.अ.सं. 238/25, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके तहत उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की विवेचना जारी है।
