रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मुबारकपुर पुलिस की सक्रियता और सटीक कार्यवाही का परिणाम है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 18 जुलाई की शाम लगभग 6:30 बजे वादी शमसुलहक के पुत्र रेयान अपने पुराने घर जा रहा था। उसी दौरान मोहल्ला हैदराबाद निवासी शरीफ अहमद पुत्र स्व. फिदा हुसैन एवं शालेहीन पुत्र शरीफ अहमद ने पुरानी रंजिश के चलते रेयान को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में रेयान को बाहं, पीठ और सिर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 323/2025, धारा 352/109 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुरारी मिश्रा द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुरारी मिश्रा ने अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त शरीफ अहमद को शाह के पंजा के पास से रात 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
