रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले के थाना दीदारगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 07 जुलाई की है, जब ग्राम इरनागोकुलपुर निवासी धुवनारायण सिंह ने थाना दीदारगंज पर तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षीगण शिवाजी उर्फ दिलबोस, मनोज सिंह, जयनाथ मिश्र, अमरनाथ सिंह और संतोष सिंह ने जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे और तलवार से हमला किया। इस मामले में थाना दीदारगंज पर  मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को उपनिरीक्षक रूपेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त अमरनाथ सिंह पुत्र स्व. राजबली सिंह (उम्र 65 वर्ष) को उसके घर इरनागोकुलपुर से  हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय को प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है।