रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दो अलग-अलग आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये दोनों मामले मेहनगर और अतरौलिया थाना क्षेत्रों से सामने आए हैं।
पहला मामला – थाना मेहनगर:
बीते 26 जुलाई को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत थाना मेहनगर में दर्ज कराई। आरोप था कि संजू सरोज पुत्र बाबूराम पासवान निवासी वार्ड नंबर 6 कस्बा मेहनगर ने शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री का यौन शोषण किया। जब शादी की बात की गई, तो आरोपी ने गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। मामला थाना मेहनगर में मु0अ0सं0 387/25 धारा 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
27 जुलाई को निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने आरोपी संजू सरोज को उसके घर से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया गया।
दूसरा मामला – थाना अतरौलिया:
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते 26 मार्च को ग्राम नदौली मंहगूपुर धाहर निवासी सुधांशु तिवारी पुत्र श्यामप्रकाश तिवारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिवारजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
थाना अतरौलिया में धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। सोमवार को उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने सुधांशु तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
