आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरायमीर कोतवाली क्षेत्र के देवखर गांव निवासी मीडिया कर्मी को सरायमीर थाना की पुलिस ने बिना वजह के मारपीट कर घायल कर दिया था। आज सुबह 11 बजे भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में खरेवाँ मोड़ पर पत्रकार आमिर इस्लाही के आवास पर बैठक हुई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया है कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण मामला सरायमीर कोतवाली के सिपाहियों ने किया है और जब तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज नहीं होता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जिसमें सभी पत्रकारों ने सरायमीर कोतवाली पर तैनात सिपाहियों को बर्खास्त कर और उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
उसके बाद संगठन के सभी पत्रकारों ने सीओ फूलपुर से मिलकर पीड़ित मीडिया कर्मी का सरकारी मेडिकल कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। तो सीओ फूलपुर ने पीड़ित मीडिया कर्मी का बयान करवाया और उसके बाद उसका मेडिकल जाँच कराया है। और सीओ फूलपुर ने कहा है कि मामले की जाँच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर वीरेन्द्र नाथ मिश्र, राकेश पाठक, ज्ञान चंद पाठक, शाह आलम फराही, अबुज़र आज़मी, मोहम्मद शादिक, मोहम्मद आमिर, राजेश पाठक, धीरज तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, अखिलेश पाठक, अरशद जमाल, सिद्धेश्वर पाण्डेय, अखिलेश विश्वकर्मा, अशफ़ाक अहमद, विनोद शर्मा, चन्दन गुप्ता आदि पत्रकार उपस्थित थे।
