आजमगढ़ । जिले के विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अनेक कमियां पाए जाने पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल द्वारा 31 जुलाई 2025 को 15 मेडिकल प्रतिष्ठानों को निर्धारित अवधि के लिए निलम्बित किया गया है।

निलम्बित प्रतिष्ठानों में अग्रवाल दवा घर, शिफा मेडिकल स्टोर, सिंघल मेडिकल्स, बाबा मेडिकल्स (पटवध सरैया व श्री गुरु जी महाराज कटरा शाखाएं), बाबा मेडिकल एजेंसी, आस्था मेडिकल एजेंसी, संतोष मेडिकल एजेंसी, आलम मेडिकल हाल, मेडिकल बाजार व प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र की पांच शाखाएं (जिला महिला अस्पताल, रानीपुर कोइलसा, अतरौलिया 100 शैय्या, सीएचसी अतरौलिया, मण्डलीय चिकित्सालय) शामिल हैं।

इनमें से अधिकतर प्रतिष्ठानों को 15 दिनों के लिए, जबकि कुछ को 7 व 10 दिन के लिए क्रय-विक्रय पर रोक के साथ निलम्बित किया गया है। औषधि विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से औषधि मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा हुआ है