आजमगढ़। नगर के नेहरू हाल सभागार में आजमगढ़ ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन की बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। पूर्व पदाधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण अध्यक्ष पद पर शाहिद अहमद और महामंत्री पद पर अमित कुमार मिश्रा को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष के पद पर पुनः महेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष पद के लिए अहमर भाई और महामंत्री पद के लिए रमाकांत सिंह ने प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन किया। पूर्व अध्यक्ष नसीम अहमद और पूर्व महामंत्री रमाकांत सिंह को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, वहीं पूर्व पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाहिद अहमद और महामंत्री अमित कुमार मिश्रा ने सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की अच्छी नीतियों का समर्थन और गलत नीतियों का विरोध संगठन की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही ईंट भट्ठा उद्योग की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का भरोसा दिया।
संरक्षकों ने संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में राजकुमार मौर्य, अहमर भाई, इम्तियाज अहमद, टीपू सिंह, रिशु सिंह, राणा सिंह, कृष्ण कुमार राय, कन्हैया सिंह, मोहम्मद तालिब, रमेश सिंह, रणधीर सिंह, हरिओम यादव, सीताराम यादव, राम सिंह यादव, टेकइ यादव, बेचू मौर्य, साकेत राय, ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद सलीम, राजाराम यादव, शिवप्रसाद गुप्त, चंद्रकेश यादव सहित सभी तहसीलों के पदाधिकारी एवं ईंट भट्ठा मालिक उपस्थित रहे।
