आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, संसद में मुख्य सचेतक एवं सांसद मा0 धर्मेन्द्र यादव ने संसद में अपने पुराने आक्रामक अंदाज़ में विपक्ष की ओर से जोरदार आवाज़ बुलंद की। आज संसद में संविधान का 130वां संशोधन विधेयक 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन 2025 और गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज़ संशोधन 2025 पेश किए गए, जिसका उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा अपनी ओर से कड़ा विरोध किया।

बहस के दौरान उनका तेवर इतना धारदार रहा कि सदन में मौजूद देश के गृह मंत्री अमित शाह भी चुपचाप सुनते रहे। धर्मेन्द्र यादव ने सीधे गृह मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो व्यक्ति एक समय ‘चक्की पीसिंग’ का ताना देते थे, आज उसी को महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री बनाकर सत्ता का हिस्सा बना दिया गया।