आज़मगढ़ । जिले के थाना फूलपुर क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की। बीते 22 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे, 17 वर्षीय किशोरी को आदित्य निषाद पुत्र अजय निषाद, निवासी लेदौरा थाना अहरौला, बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना अधिकारी नवनीत सिंह द्वारा मामले की तफ्तीश के दौरान, आरोपी की पहचान कर मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोत्तरी की गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आदित्य बिन्द पुत्र गोविन्द बिन्द निवासी केवटाना गली, चन्द्रशेखर आजाद नगर, फूलपुर को कस्बा फूलपुर के रोजवेज पोखरे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए जिलाकारागार भेजा गया।
