रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव के पास बाइक और सांड़ की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक संजय कनौजिया 25 वर्ष, रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव के निवासी थे। वह राजगीर का काम कर करते थे और काम कर घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि संजय कनौजिया रविवार की शाम करीब छह बजे वे बाइक से रानी की सराय-भंवरनाथ बाईपास मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक सांड़ आ गया। संजय की बाइक सांड़ से टकरा गई और पलट गई। इसके कारण संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक की पहचान हुई। संजय दो भाइयों में बड़े थे और उनकी दो बेटियां हैं। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
