आज़मगढ़। जिले में नई ग्लैमर X125 अब सड़कों पर अपनी धूम मचाने को तैयार है और हर राइडर को एक नया अहसास देने का वादा करती है। शुक्रवार को काशीनाथ हीरो, सर्फुद्दीनपुर में मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम रही, जब पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ इसकी भव्य लॉन्चिंग की गई। यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि उन राइडर्स के लिए स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस्ड तकनीक का संगम है, जो हर सफर को यादगार बनाना चाहते हैं। इस लॉन्च ने दर्शकों को यह अहसास दिलाया कि ग्लैमर केवल सवारी नहीं, एक अनुभव है।
विशिष्ट अतिथि, हीरो मोटोकॉर्प के टेरिटरी सेल्स अफसर रोहित थॉमस ने बताया कि ग्लैमर के 80 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई ग्लैमर X125 आधुनिक राइडर्स को स्टाइल, इनोवेशन, भरोसा और बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव कराती है। यह बाइक 125cc सेगमेंट में पहली बार क्रूज़ कंट्रोल और पैनिक ब्रेक अलर्ट सिस्टम जैसी एडवांस्ड तकनीक से लैस है।
नई ग्लैमर X125 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – ड्रम ₹89,999 और डिस्क ₹99,999। लॉन्च इवेंट में पुराने ग्लैमर ग्राहकों ने बाइक की टेस्ट राइड कर उत्साह और सकारात्मक अनुभव साझा किया। अतिथियों का स्वागत काशीनाथ हीरो के जनरल मैनेजर सईद एहतेशाम ने किया, और कार्यक्रम का सफल संचालन शफ़क़त इम्तियाज़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर शोरूम निदेशक भोला नाथ जालान एवं अभी नाथ जालान भी उपस्थित रहे।
