आजमगढ़।  जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक पूर्व प्रधान ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा करवा लिया। पीड़ित परिवार के लंबे समय से लापता सदस्य की संपत्ति पर यह खेल चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने मुखबिरी सूचना पर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।


पिछले वर्ष नवम्बर 2024 को पीड़ित शिवनरायन पुत्र बद्री सिंह, ग्राम अंबरपुर थाना गंभीरपुर, ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई रमेश, जन्म वर्ष 1975, काफी समय से लापता हैं। ग्राम अंबरपुर की आराजी संख्या 1237, रकबा 402 हेक्टेयर, उनकी चल-अचल संपत्ति में शामिल है। आरोप है कि प्रभाकर तिवारी एवं उसके सहयोगी सुभाष और प्रीतम ने रमेश का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा करवा लिया। इस मामले में थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
शुक्रवार  को उ0नि0 चंद्र प्रकाश कश्यप, मय हमराह सुरेश यादव व का0 नितेश कुमार ने मुखबिरी सूचना पर प्रभाकर तिवारी निवासी कयामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां, गंभीरपुर से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी अब भी वांछित हैं।