रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के तहबरपुर और जहानागंज थाना क्षेत्रों में पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल व अन्य वाहन चोरी के मामले में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।  जबकि चोरी का माल और उससे जुड़े नकदी भी जब्त किए गए।

पहला मामला थाना-तहबरपुर का है, जंहा बीते  13 मार्च को ग्राम आतापुर स्थित श्रीराम ईट भट्टे की पथेरी से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को उपनिरीक्षक उमाकान्त शुक्ल अपने हमराह कर्मचारियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन से गुजर रहे थे। रमनीपुर अंडरपास के समीप उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति पैदल मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर प्लस, कालालेकर आ रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में  अनिल चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी और  चंदन चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी बलरामपुर थाना शहर कोतवाली आजमगढ़ शामिल है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और बिक्री से प्राप्त रकम जब्त कर लिया।

दूसरा मामला थाना-जहानागंज का है, जंहा बीते 16 अगस्त की रात ग्राम भुजहीं के खेत से दो हार्स पावर की मोटर चोरी हुई थी। इस पर थाना जहानागंज में मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार यादव और हमराही पुलिस बल ने मुखविर की सूचना पर चिरैयाकोट की तरफ नहर मार्ग पर दो आरोपी लालजी यादव (छोटक) और घुराभारी यादव को पकड़ लिया। पुलिस ने  चोरी की मोटर जब्त कर लिया। और दोनों मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।