रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने और धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीते 23 फरवरी को वादिनी द्वारा थाना रौनापार में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को सुशीला पत्नी जोखन, सुधा पत्नी शैलेश यादव, शिल्पा पुत्री दुर्गेश और शैलेष यादव ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और एक अज्ञात स्थान पर लगभग एक माह तक रखा। इस दौरान शैलेष यादव ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक पुत्र राजबीर, निवासी खेरीकरमू, शामली (उ.प्र.) के घर लड़की को पहुंचाया गया और धमकी दी कि उसे पैसे में खरीदा है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कुछ धाराओं में वृद्धि और कुछ धाराओं का हटाना किया गया।
रविवार को थानाध्यक्ष मय हमराह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पांचाल पुत्र राजवीर पांचाल, निवासी खेरीकरमू, थाना कोतवाली, शामली, और आरोपी शिल्पा यादव ग्राम भैसाड़ पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
