आज़मगढ़। जिले के थाना पवई पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का अनावरण करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद हुई।

थाना पवई में पुलिस ने चोरी की चार अलग-अलग घटनाओं का पर्दाफाश कर  अभियुक्त अश्वनी दूबे उर्फ अंशुल दूबे पुत्र अशोक कुमार दूबे निवासी कांधोपट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

इन घटनाओं में शामिल पीड़ित अलग‑अलग स्थानों के रहने वाले हैं। पहली घटना में प्रेमसागर गुप्ता पुत्र रामसूरत गुप्ता निवासी ग्राम कछरा थाना पवई आजमगढ़ की सैमसंग कीपैड मोबाइल चोरी हुई। दूसरी घटना में मनोज कुमार पुत्र सूर्यभान सोनकर हाल पता स्वा0 केन्द्र पवई थाना पवई का रियलमी नारजो मोबाइल स्टाफ रूम से चोरी हुआ। तीसरी घटना में नितेश विश्वकर्मा पुत्र जगदीश विश्वकर्मा निवासी ग्राम कछरा थाना पवई आजमगढ़ के घर से 8800 रुपये चोरी हुए। चौथी घटना में प्रिन्स पासवान पुत्र हौसिला प्रसाद पासवान निवासी ग्राम कछरा थाना पवई आजमगढ़ के घर से मोटरसाइकिल चोरी की गई, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सैमसंग कीपैड मोबाइल, 7200 रुपये और हीरो स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।