आज़मगढ़। जिले के बरदह थाने की पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह ने चेकिंग के दौरान ग्राम जैतीपुर से समर्थ राय उर्फ अर्पित राय पुत्र सुनील राय, निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह को एक अदद तमन्चा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पुलिस ने  पंजीकृत किया  और गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया।